महिला आरक्षण पर संग्राम: सीएम डॉ यादव ने की विपक्ष की निंदा, कल आक्रोश रैली 

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, ऐसे समय में संसद में जो व्यवहार सामने आया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार की घटनाएं संसद में देखने को मिलीं, वह समाज के लिए चिंताजनक संकेत हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्ताव रखते समय सभी दलों को अपनी राय रखने का अवसर दिया गया था। इसके बावजूद विपक्ष ने जिस तरह का रुख अपनाया, उसकी निंदा जरूरी है। सीएम ने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में सोमवार को आक्रोश रैलियां आयोजित करेगी। साथ ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Next Post

पांढुरना में 1000 रुपये महीने में कैसे पलेगा परिवार? 20 सालों से न्याय की गुहार लगा रहे कोटवार

Sun Apr 19 , 2026
पांढुरना। पांढुरना तहसील के दो ग्रामों के दो ग्राम कोटवार इस मंहगाई के युग में महज 1000 रु मासिक वेतन पर नौकरी कर रहे हैं, इतनी कम राशी में यह तथा इनके परिवार कैसे गुजारा करते होगें इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता हैं, पैसौ के अभाव में कई […]

You May Like