6 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, अजवाइन के पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे थे, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नीमच। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान एक टाटा ट्रक से 6 क्विंटल 10 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में पंजाब के एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

जीरन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक (क्कक्च 46 रू 8111) में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर मऊ-नीमच रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल स्टॉपर लगाकर ट्रक को घेराबंदी कर रोका।

31 प्लास्टिक के कट्टे मिले

पुलिस ने ट्रक चालक मनजिंदर सिंह (47), निवासी तरण तारण, पंजाब को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के ऊपर अजवाइन के पैकेट भरे हुए थे। जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो अजवाइन के पैकेटों के नीचे 31 प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें कुल 610 किलोग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। पुलिस ने डोडाचूरा और ट्रक को जब्त कर लिया है।

Next Post

नीमच जिले के ग्राम पीठ में बाल विवाह रुकवाया गया, प्रशासन की तत्परता से बची बच्ची

Sun Apr 19 , 2026
नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में पूरे जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष निगरानी व सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18/04/2026 को सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर परियोजना नीमच ग्रामीण 22 के चीताखेड़ा सेक्टर […]

You May Like