पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली 11 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.12 प्रतिशत उबलकर 73.13 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.73 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथी ईडी की गिरफ्त में

Tue Feb 11 , 2025
भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने “धन शोधन” मामले में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दो साथियों शरद जायसवाल तथा चेतन सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईडी के भोपाल जोनल कार्यालय ने […]

You May Like