ग्वालियर: सेवा भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने ग्वालियर विभाग की बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा मंत्र देते हुए कहा कि हमारे प्रकल्प आदर्श और आत्मनिर्भर बने इस दिशा में हमें प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रकल्पों की सेवाभावी गतिविधियों का अधिकारी के प्रचार प्रसार हो ताकि समाज में ज्यादा से ज्यादा लोग सेवा प्रकल्पों से जुड़े हम सभी संघ की प्रेरणा से सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं, इसलिए उनके आदर्श होना अत्यंत जरूरी है।
प्रत्येक प्रकल्प की मासिक बैठक नियमित हो ऐसा प्रयास करना चाहिए आने वाले समय में कौशल विकास पर भी हमें काम करने की आवश्यकता है।, वहीं ग्वालियर में एक बड़ा सेवा संगम कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि ग्वालियर के सेवा संगठन एक मंच पर आए और समाज को ऐसे आयोजन से प्रेरणा मिले। सोलंकी ने भोपाल की सेवा बस्ती का उदाहरण देते हुए बताया कि आज वहां नशा मुक्ति के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं करने पड़ते हैं।
बैठक में केदारपुर स्थित सरला विनोद प्रकाश बालक छात्रावास के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सचिव परांकुश शर्मा, आश्रय भवन के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, मातृछाया से हरिकृष्ण शर्मा, दिव्यांग बालक छात्रावास के अध्यक्ष सुबोध माथुर एवं अधीक्षक राहुल उपाध्याय, बालिका छात्रावास एवं महिला आयाम से श्रीमती गीता उपाध्याय, दिशा कोचिंग से श्रीमती ज्योति भदोरिया, युवा आयाम से हर्ष छारी सह प्रांत प्रमुख, युवा आयाम आदि ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री सोलंकी ने सभी को प्रकल्प बार मार्गदर्शन प्रदान किया, और सभी अपने-अपने प्रकल्प को किस प्रकार से सुव्यवस्थित कर सकते हैं, इसके लिए विषय की बारीकियां भी समझाईं।
