गांजा बेचने वाला कैफे संचालक पकड़ा

इंदौर. विजय नगर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी कैफे संचालक है और उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है, पकड़ाए गए माल की कीमत लगभग 12 हजार रुपए बताई जा रही हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रह है.

डीसीपी हंसराज सिंमह जोन 2 के मार्गदर्शन में एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह व एसीपी आदित्य पटेल के निर्देशन में उक्त कार्रवाई की गई. विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल द्वारा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों की धरपकड़ के लिए बैंकिंग पॉइंट्स और विशेष टीमों का गठन किया गया था. जिसके तहत सहायक उपनिरीक्षक किशोर सोड़कर की टीम को शहीद पार्क के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक थैला लिए खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया. संदेह के आधार पर पूछताछ में उसने अपना नाम 27 वर्षीय अनिल पिता पूनमचंद यादव निवासी गणेश नगर, थाना एमआईजी बताया. तलाशी में उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा मिला. मौके पर पंचनामा बनाकर गांजा जब्त कर लिया गया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस आरोपी से गांजे की आपूर्ति और खरीदारों को लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

भारी बारिश का अलर्ट: रिमझिम फुुहारों से भींगा शहर

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर। सक्रिय मानूसन प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। रविवार को सुबह से बादलों को डेरा रहा। दिन चढऩे के साथ बादलों और सूर्यदेव के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल भी चला। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली और रिमझिम […]

You May Like