क्रिकेट प्रतियोगिता: महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

उदयपुर (वार्ता) स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा उदयपुर में आयोजित विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम दिन उत्तर प्रदेश (उप्र) को 16 रन से हराकर महाराष्ट्र प्रतियोगिता में सिरमौर बना, प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर तथा मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा।

रोमांचक हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण फैसला लिया, महाराष्ट्र में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच प्राजंलि को घोषित किया गया।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक रन बनाने पर महाराष्ट्र की आरोही बम्बोडे को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, 17 विकेट लेने वाली राजस्थान की तेज गेंदबाज हैप्पी खीचड़ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा महाराष्ट्र की धारावी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ फील्डर छत्तीसगढ़ की महक रही। एमबी ए मैदान पर खेले गए अन्य मुकाबले में राजस्थान ने झारखंड को 55 रन से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्लेयर ऑफ द मैच हैप्पी खीचड़ रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दन राय नगर राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस एस सारंगदेवोत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा डॉ. लोकेश भारती ने की। विशेष अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुरलीधर चौबीसा, वेदांता के सीईओ आकाश नरूला, जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण सालवी, एसजीएफआई के ऑब्जर्वर राजेश वर्मा एवं डीके सिंह तथा बीकानेर निदेशालय के हेमाराम चौधरी उपस्थित रहे।

Next Post

परिश्रम का कोई विकल्प नहीं

Tue Feb 4 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like