इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के घर से अज्ञात व्यक्ति ने सोने के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शिकायतकर्ता डॉ. सारिका वर्मा, निवासी पिपलियाराव भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी ने बताया कि उनके घर की अलमारी से सोने के गहने और नकदी रकम गायब हो गई है.
उन्हें संदेह है कि उनके घर में कार्यरत नौकरानी सोनू अजनार और पलक अजनार के अलावा अन्य किसी का घर में आना-जाना नहीं था. पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है और संदिग्ध नौकरानियों से भी पूछताछ की जा रही है.
