
तेहरान। ईरान के शीर्ष नेतृत्व मोजतबा खामनेई को लेकर चल रही अटकलों पर ईरानी अधिकारियों ने आज स्पष्ट बयान दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि मोजतबा खामनेई पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
हाल के दिनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में दावा किया गया था कि मोजतबा खामनेई किसी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन खबरों के बाद उनकी स्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि ईरानी सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वे सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक फरवरी में हुए एक हमले के दौरान उन्हें हाथ और पैर में हल्की चोटें आई थीं। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई दे रहे थे, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।
ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इन चोटों के बावजूद मोजतबा खामनेई अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और नियमित रूप से कामकाज देख रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी स्थिति सेफ एंड साउंड है, यानी उनका स्वास्थ्य स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।
गौरतलब है कि मोजतबा खामनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामनेई के पुत्र हैं और देश की राजनीतिक व धार्मिक व्यवस्था अपने पिता की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता हैं।
