इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने एमओजी लाइन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 122 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी चरस लेकर सप्लाई के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की चरस बरामद की है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमओजी लाइन में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति चरस लेकर खड़ा है.
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान कमलेश पिता मुरली मेवाड़ा उम्र 35 साल, निवासी 114 लाबरिया भेरू के रूप में हुई. तलाशी लेने पर उसके पास से 122 ग्राम चरस मिली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह चरस कहां से लाता था और शहर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था.
