हैवानियत की हदें पार: गढ़ीमलहरा में शौच के लिए गई छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक

छतरपुर/गढ़ीमलहरा। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ अज्ञात दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार शाम शौच के लिए खेत गई छात्रा घंटों

बाद लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। फिलहाल पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

शाम को घर से निकली थी, रात में मिली बदहवास

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7 बजे छात्रा घर से शौच के लिए पास के ही खेत की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद छात्रा खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके कपड़े खून से सने हुए थे, जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

‘छोड़ दो… बचा लो’ की चीखें और फिर खामोशी

अस्पताल ले जाते समय जब छात्रा को हल्का होश आया, तो उसके शब्द सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। वह डरी-सहमी हालत में “मुझे छोड़ दो, बचा लो” जैसे शब्द बुदबुदा रही थी और फिर से बेहोश हो गई। परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

पुलिस महकमे में हड़कंप, अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी शुरुआत में बदहवास परिजन छात्रा के इलाज में जुटे रहे, जिसके कारण पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना।

घटनास्थल का निरीक्षण और जांच शुरू

गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Next Post

छतरपुर की तीन महिला सरपंच दिल्ली में होंगी सम्मानित

Wed Mar 11 , 2026
छतरपुर। जिले की 15 पंचायतें पहले ही ‘महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत’ के रूप में चिन्हित राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में छतरपुर जिले की तीन महिला सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें […]

You May Like