छतरपुर की तीन महिला सरपंच दिल्ली में होंगी सम्मानित

छतरपुर। जिले की 15 पंचायतें पहले ही ‘महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत’ के रूप में चिन्हित

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में छतरपुर जिले की तीन महिला सरपंचों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चुनी गई महिला जनप्रतिनिधि शामिल होकर पंचायत स्तर पर किए गए अपने नवाचारों और अनुभवों को साझा करेंगी। छतरपुर जिले के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय मानी जा रही है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ईशानगर की सरपंच निधि मिश्रा, ग्राम पंचायत गोरा की ज्योति मिश्रा और ग्राम पंचायत बरद्वाहा की सरपंच कविता यादव को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समारोह में ये तीनों महिला सरपंच अपनी-अपनी पंचायतों में महिलाओं और बालिकाओं के हित में किए गए कार्यों, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर महिला नेतृत्व के अनुभव साझा करेंगी। उनके प्रयासों को अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ साझा कर प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बड़ामलहरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ईश्वर सिंह वर्मा भी शामिल होंगे और पंचायतों में चल रही योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी देंगे। वहीं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने तीनों महिला सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जिले की 15 पंचायतों को महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है। यह सम्मान जिले की अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Next Post

मदीना मस्जिद के पास इफ्तार में बवाल: 12 नामजद आरोपियों पर FIR, आधा दर्जन युवक घायल

Wed Mar 11 , 2026
परासिया। मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित कादिर की शिकायत पर पुलिस ने सलमान, शोहेब, शरीक सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 296बी, 115(2), 351(3), 191(2) एवं 3, 5 बीएनएस के तहत […]

You May Like