वैभव सूर्यवंशी का अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाये पांच विकेट पर 192 रन

हरारे, 26 जुलाई (वार्ता) विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (81) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक शर्मा (दो) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन ने वैभाव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने इशान किशन का शिकार कर भारत को दूसरा झटका दिया। इशान किशन ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से (29) रन बनाये।

भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा। वेस्ली मधेवेरे ने शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (81) रनों की पारी खेली। 18वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रैड एवंस ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से (27) रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरो में पांच विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने (नाबाद 11) रन बनाये। रिंकू सिंह पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (25) रनों की पारी खेली।

Next Post

दतिया का चुनाव जिले के विकास और भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव : खंडेलवाल

Sun Jul 26 , 2026
दतिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ओरछा स्थित कंचना घाट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 116 वीर सिंह गार्डन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वार्ड क्रमांक 29 के बूथ क्रमांक 122 एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने वार्ड क्रमांक 9 के […]

You May Like