नशे से दूरी है जरूरी अभियान की गूंज, जिले भर में चला जन-जागरूकता का संदेश

सीधी। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के 12वें दिन व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों और शासकीय कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यालयों, बाजारों और हाटों में जनसंवाद, पोस्टर वितरण, शपथ ग्रहण और प्रचार-प्रसार के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया गया। अभियान ने जिले में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक माहौल निर्मित किया।

Next Post

राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित डेढ़ दर्जन शरणार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sat Jul 26 , 2025
सिंगरौली। शुक्रवार को माड़ा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से दर्जन भर गांव जलमग्र हो गये थे। वही नदी-नाले उफान पर रहे। इस बारिश से 7 मकान भी जमींदोज होने के कारण प्रभावितो को सामुदायिक भवन माड़ा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर […]

You May Like