पंचांग 04 फरवरी 2026:-
रा.मि. 15 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण तृतीया बुधवासरे रात 1/28, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 11/39, अतिगण्ड योगे रात 2/42, वणिज करणे सू.उ. 6/32, सू.अ. 5/28, चन्द्रचार सिंह रातअंत 5/50 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
—————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 04 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, शासन से लाभ प्राप्त होने का योग है, वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें, यात्रा में कष्ट होगा, शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा, पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है, मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.
—————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 04 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगनशीलता रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से बालक के ग्रहयोग मददगार सिद्ध होंगे. मित्रों की संख्या अधिक रहेगी. खेलों के प्रति लगाव रहेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
—————————————————-
मेष- अनुभवी लोगों के साथ काम में निखार आयेगा. आर्थिक कार्यों में सतर्कता रखें. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सेवा करना हितकर रहेगा.
वृषभ- लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा. दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. नौकरों एवं अधिनस्थ वर्ग सहयोग करेगा. प्रियजनों से शुभ संदेश मिलेगा.
मिथुन- वाक चातुर्य से बिगडी बात बा लेगें, लापरवाही की तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता के योग हैं. दिनचर्या नियमित रहेगी.
कर्क- अपनों से संबंध सुधारने की कोशिश सफल होगी. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. संतान सुख मिलेगा. सोचे हुये कार्यों मं गति आयेगी. विवादों को टालना हितकर रहेगा.
सिंह- दबाव में समझौता करना पड़ सकता है. सुख सुविधा पर खर्च होगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. अतिथि आगमन की संभावना है. सुख सौहाद्र्र प्राप्त होगा.
कन्या- प्रापर्टी संबंधी विवादों का समाधान होगा. दिमाग की बजाय दिल से काम लें. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य पूर्ण होने का योग है.
तुला- मामूली बात को तूल देने से संबंध बिगड़ सकते हैं. व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
वृश्चिक- अटका धन मिलने की उम्मीद है. दाम्पत्य सुख मिलेगा. धार्मिक यात्रा का योग है. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें. सहयोग बना रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
धनु- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे कार्य स्थल पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. वातावरण अनुकूल रहेगा.
मकर- मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेगें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. राजकीय कार्य की रूपरेखा पर विचार होगा. मन:स्थिति संतुलित रहेगी.
कुम्भ- कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाने के लिये कठोर निर्णय लेने पडेंग़े. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति बनी रहेगी. दिनचर्या अनियमित रहेगी.
मीन- नौकरी में प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं. भूमि भवन वाहन खरीदने का मन बनेगा. कुछ जरूरी कामकाज होने से मन को खुशी होगी. नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.
—————————————————-
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण तृतीया को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना में नरमीं का रूख रहेगा. वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 2589 है.
—————————————————-
