राजगढ़ जिले का कमाल: गेहूं उत्पादन में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल

ब्यावरा:राजगढ़ जिले में गेहूं का रिकार्ड उत्पादन होना सामने आया है. 18 से 20 लाख मेट्रिक टन गेहूं का इस रबि सीजन में उत्पादन हुआ है. इस तरह राजगढ़ जिला प्रदेश के गेहूं उत्पादन वाले टॉप टेन जिलों में शामिल हो गया है.कृषि विभाग के अनुसार इस रबि सीजन में जिले में गेहूं का उत्पादन 18-20 लाख मैट्रिक टन हुआ है. जबकि गत वर्ष गेहूं उत्पादन का आंकड़ा लगभग 15 लाख मेट्रिक टन के आसपास रहा था. इस तरह गत वर्ष की तुलना में उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है.
नवीन तकनीक भी अपना रहे
जानकारी के अनुसार जिले में कृषि विभाग अमले के द्वारा प्रचार- प्रसार किया जाकर खेती की नवीन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है. साथ ही किसानों के द्वारा नवीन तकनीक अपनाने, प्राकृक्तिक एवं जैविक खेती का रकबा बढ़ने आदि के चलते जिले
पानी की पर्याप्तता से उत्पादन में वृद्धि
जिले में स्थापित डेम से पानी की पर्याप्त मात्रा के चलते गेहू फसल का उत्पादन काफी बढ़ा है. मोहनपुरा, कुंडलियां क्षेत्र में किसानों के द्वारा स्प्रिंकलर, सूक्ष्म सिंचाई का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही गेहूं की नवीन किस्में जो अधिक उत्पादन देती है, उसके उत्पादन से भी गेहूं का में गेहूं फसल का उत्पादन काफी बढ़ा है. इन सब कारणों के चलते राजगढ़ जिला मध्यप्रदेश के प्रमुख गेहूं उत्पादन जिले में शामिल हुआ है. खरीदी केन्द्रों एवं मंडियों में बम्पर आवक जिले में गेहूं के रिकार्ड उत्पादन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों एवं कृषि मंडियों में वर्तमान समय में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है, हालात यह है कि खरीदी केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी लाइने लग रही है. भीषण गर्मी में लम्बी लाइनों में लगकर पसीना बहाना पड़ रहा है. तीन-तीन दिन में भी नम्बर नहीं आने से किसान काफी
ढाई लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी
शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य किया जा रहा है. जिले के खरीदी केन्द्रों पर उपज से भरे वाहनों की लम्बी कतारे लगी हुई है, शुक्रवार तक जिले में ढाई लाख मेट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी थी. उल्लेखनीय है कि जिले के 108 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है. 8 मई को शाम 4.11 बे तक जिले में कुल 2 लाख 52 हजार 200 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी थी. करीब 53 हजार 892 किसानों के द्वारा अब तक गेहूं का विक्रय किया गया है. विदित है कि इस बार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का लक्ष्य करीब 4 लाख मेट्रिक टन बताया जाता है. खरीदी केन्द्रों पर गेहूं की बम्पर आवक हो रही है. केन्द्रों पर दूर-दूर तक गेहूं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियों की लम्बी-लम्बी लाइने देखी जा सकती है. तीन-तीन दिन तक नम्बर नहीं आ पा रहा है. गर्मी के प्रकोप के बीच काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.
परेशान नजर आ रहे है. खरीदी केन्द्रों के बाहर ट्रेक्टर ट्रॉलियों की लम्बी कतारें देखी जा सकती है. कई खरीदी केन्द्रों के वेयर हाऊस पैक होने के बाद अन्यत्र जगह खरीदी केन्द्रों को शिफ्ट किया गया है. जिले में लगभग 40 वेयर हाऊस पैक हो गये है

Next Post

ऐशबाग रोड पर जमीन विवाद: निगम की जमीन को रेलवे ने घेरा, शौचालय निर्माण में फंसा पेंच

Sat May 9 , 2026
भोपाल: नगर निगम की भूमि को रेलवे विभाग ने दीवार बनाकर अपने कब्जे में ले लिया है इस बात की जानकारी नगर निगम में शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जागरुकता अभियान के दौरान पता चली. इस दौरान शहर नगर निगम आम जनता को खुले में शौंच […]

You May Like