ऐशबाग रोड पर जमीन विवाद: निगम की जमीन को रेलवे ने घेरा, शौचालय निर्माण में फंसा पेंच

भोपाल: नगर निगम की भूमि को रेलवे विभाग ने दीवार बनाकर अपने कब्जे में ले लिया है इस बात की जानकारी नगर निगम में शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जागरुकता अभियान के दौरान पता चली. इस दौरान शहर नगर निगम आम जनता को खुले में शौंच से रोकने के लिए शौचालय बना रहा है. जिंससे शहर स्वच्छ रहे. निगम के यांत्रिक विभाग द्वारा ऐशबाग रोड पर निगम स्वामित्व की भूमि पर स्वच्छता बनाये रखने व नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत मूत्रालय का निर्माण किया जा रहा है। उक्त मूत्रालय भवन एवं निगम स्वामित्व की भूमि पर रेल्वे द्वारा निगम की अनुमति बिना सीमा दीवार का निर्माण कर भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है। रेल्वे विभाग के उक्त कब्जे को तत्काल हटाने हेतु निगम प्रशासन ने रेल्वे विभाग को पत्र लिखा है.
12163.21 वर्गफिट पर निगम ने बनाया था शौचालय
नगर निगम द्वारा ऐशबाग रोड के पास जिस भूमि पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है वह खसरा नंबर 1081(5) क्षेत्रफल 0.1130 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 1082(5) क्षेत्रफल 0.0160 हेक्टेयर होकर म्युनिसपल बोर्ड के नाम दर्ज है. इस तरह कुल 0.1290 हेक्टेयर अर्थात 12163.21 वर्गफिट भूमि पर शौचालय भवन का निर्माण किया गया है किन्तु रेल्वे ने उसके दीवार बनाकर अपने कब्जे में ले लिया.
दीवार को तत्काल नहीं हटाया गया तो निगम करेगा कार्रवाई
निगम प्रशासन ने वरिष्ठ मंडल अभियंता (सेन्ट्रल) को पत्र लिखकर रेलवे द्वारा सीमा दीवार बनाकर निगम स्वामित्व की भूमि को अपने कब्जे ले लिया है जिसे तत्काल हटाने की बात पत्र में लिखी. आगे लिखा है कि यदि रेल्वे विभाग द्वारा उक्त सीमा दीवार को तत्काल नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेल्वे विभाग की होगी.

Next Post

बिना हेल्मेट फर्राटा भरा, 190 के काटे चालान

Sat May 9 , 2026
जबलपुर: सडक़ दुर्घटना में कमी लाने चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जागरूकता के साथ चालानी कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को बिना हेल्मेट फर्राटा भरने वाले 190 वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्यवाही की । इसके अलावा आम रोड पर खड़े ऐसे वाहन जो सुचारू यातायात व्यवस्था में […]

You May Like