महाशिवरात्रि पर कुंडेश्वर धाम में उमड़ी भीड़

टीकमगढ़: महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव धाम कुंडेश्वर में रविवार सुबह 5 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक 5 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर चुके थे।मंदिर के पुजारी ने सुबह 4 बजे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद गर्भ गृह भक्तों के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने ‘बम बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
गर्भ गृह शाम करीब 4 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद गर्भ गृह बंद कर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक दूल्हा रूप में श्रृंगार किया जाएगा।शाम 6 बजे ढोल नगाड़ों के साथ भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद बारात वापस मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में पूरी की जाएंगी। इसके साथ ही रात में मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से मेला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Next Post

ज़मीन विवाद में दंपती और बेटे से मारपीट, महिला गंभीर घायल

Sun Feb 15 , 2026
छतरपुर:गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बदुआ में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे मकान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सात लोगों ने […]

You May Like

Play sound