जयंत कोल परियोजना में NCL कर्मियों में विवाद, चाकू मारकर कर्मचारी घायल

सिंगरौली। एनसीएल की जयंत कोल परियोजना के पुराने टाइम ऑफिस में आज सुबह बड़ा विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, दो नियमित कर्मचारियों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई और ओवरमैन पदस्थ कर्मचारी रामनरेश चौधरी ने टाइम कीपर धर्मेंद्र मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। अटेंडेंस लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर कई वार किए, जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में गहरे घाव के कारण 10 टांके लगाने पड़े, वहीं कान पर भी चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

शांति समिति की बैठकें: त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान

Tue Aug 26 , 2025
छतरपुर। आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। मुख्यालय स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल सहित जिले के विभिन्न थाना परिसरों […]

You May Like