फैक्ट्री कर्मियों का स्वास्थ्य बेहतर तो प्रोडक्ट पकडेंगे रफ्तार

उज्जैन: शहर में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के बीच एमपीआईडीसी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों, मजदूरों, ठेकेदारों, सुपरवाइजरों और मैनेजरों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है. इसी कड़ी में एमपीआईडीसी के संभागीय कार्यालय, विक्रम उद्योगपुरी में शुक्रवार को एक निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
शिविर का उद्देश्य यह रहा कि कर्मचारी न केवल अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करें, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें. समय रहते बीमारियों की पहचान कर उपचार के माध्यम से उन्हें गंभीर होने से रोका जा सके.

औद्योगिक प्रगति के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल
उज्जैन संभाग में पिछले दो वर्षों में 38,506 करोड़ रुपए के निवेश से 33,676 रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं. इस औद्योगिक प्रगति को गति देने में एमपीआईडीसी के कर्मचारी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बढ़ते कार्यभार के चलते कई बार कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए एमपीआईडीसी द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया.
सेम्स इंदौर मेडिकल टीम ने दी सेवाएं
यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ऑरोबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सेम्स), इंदौर द्वारा लगाया गया. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 22 सदस्यीय विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने कर्मचारियों की विस्तृत जांच की।

Next Post

ट्रंप ने ईरान को बोला Thank You: 800 फांसी की सजा रद्द होने पर तेवर नरम

Sat Jan 17 , 2026
ट्रंप ने 800 फांसी की सजा रद्द करने पर ईरान को थैंक यू कहा। खाड़ी देशों के दबाव और 2000 मौतों के बाद अमेरिका के तेवर नरम पड़े, जिससे क्षेत्रीय युद्ध का खतरा फिलहाल टला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रति अपने कड़े रुख में अचानक नरमी […]

You May Like