गोमाता की रक्षा को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध, शांति पाठ से सांकेतिक पिंडदान तक किया

भोपाल। गौमाता की रक्षा की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम शीतलदास की बगिया में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौसेवक शामिल हुए।

आज विरोध दर्ज कराने के लिए विभिन्न धार्मिक और सांकेतिक कार्यक्रम रखे गए। इसमें गौमाता की सुरक्षा एवं संरक्षण की कामना को लेकर शांति पाठ किया गया, वहीं नगर निगम के खिलाफ सांकेतिक पिंडदान भी किया गया। इसके साथ ही गौसेवकों द्वारा मुंडन कराकर विरोध जताया गया।

हिंदू संगठनों का कहना है कि गौवंश संरक्षण को लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए और लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Next Post

एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत 

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर। पनागर में हुए एक्सीडेंट में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि अमन पटेल 25 वर्ष निवासी ग्राम छीनामानी पनागर को शनिवार रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण शासकीय अस्पताल पनागर से रेफर होकर […]

You May Like