कफ सिरप के अपराध में फरार अरोपी गिरफ्तार

सतना: कफ सिरप के अपराध में फरार एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। जिसे कार्रवाही के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 मई को आरोपी जितेन्द्र उर्फ सरकार चौधरी पिता लालू उर्फ विजय चौधरी (25) निवासी बजरहा टोला को कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसे सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी शिवकुमार बसोर निवासी बजरहा टोला फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सतना ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही इसका जिला बदर प्रकरण भी पेश किया जा चुका है। इसी आरोपी की गिरफ्तारी कर अब कार्रवाही की गई है।

Next Post

अपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मासूम की जान

Sun Jun 15 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी के संतुष्टि अपार्टमेंट में सीवर चैंबर में गिरकर हुई 15 वर्षीय बालिका उत्सवी भदौरिया की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस भयावह हादसे ने न केवल प्रबंधन की पोल खोल दी है बल्कि अपार्टमेंट की अमानवीय लापरवाही भी उजागर कर दी है। मामले में […]

You May Like