अपार्टमेंट की लापरवाही ने ली मासूम की जान

शिवपुरी: शिवपुरी के संतुष्टि अपार्टमेंट में सीवर चैंबर में गिरकर हुई 15 वर्षीय बालिका उत्सवी भदौरिया की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस भयावह हादसे ने न केवल प्रबंधन की पोल खोल दी है बल्कि अपार्टमेंट की अमानवीय लापरवाही भी उजागर कर दी है। मामले में पुलिस ने अपार्टमेंट प्रबंधन से जुड़े अर्जुन दीवान के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब 8 बजे उत्सवी अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी तभी कमजोर और खुला पड़ा सीवर चैंबर अचानक धंस गया और वह उसमें समा गई। दमकल और प्रशासन की घोर निष्क्रियता के चलते बच्ची को 5 घंटे बाद निकाला जा सका और उसकी मौत हो गई।

Next Post

युवक ने ख़ुद को आग लगाई

Sun Jun 15 , 2025
ग्वालियर: गिरवाई थाना क्षेत्र के अजय कुशवाह नामक युवक द्वारा ख़ुद को आग लगाकर जलाने के मामले की जानकारी आ रही है। लड़का जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रिलेशनशिप में परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like