
सिंगरौली । मानसून के बेरूखी से अन्नदाताओं के साथ-साथ आमजन भी परेशान हैं। इन दिनों जिलेवासी लगातार इन्द्र देवता को मनाने में लगे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बारिश नही हो रही है। आज रविवार की सुबह बैढ़न समेत गनियारी में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर के वक्त कड़ाके की धूप ने उमस और भी बढ़ा दिया है। आलम यह था कि उमस भरी गर्मी से जहां लोग काफी परेशान नजर आए, वहीं बारिश न होने से सभी की चिंताएं बढ़ने लगी है।
