महाराज छत्रसाल की वीरता और बुंदेलखंड का संघर्ष प्रदेश की असली पहचान: सीएम डॉ यादव

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास, बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत और सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों का अभिवादन करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी प्रदेश के विकास, सरकार और भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बुंदेलखंड की वीर भूमि का उल्लेख करते हुए महान योद्धा महाराज छत्रसाल की वीरता को याद किया। उन्होंने कहा कि चंबल की साख और छत्रसाल की पराक्रम गाथाओं के कारण यह क्षेत्र संघर्ष और साहस की पहचान बना है। उन्होंने प्रसिद्ध पंक्तियों के माध्यम से बुंदेलखंड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को भी रेखांकित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नरयावली में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है और भविष्य में उन्हें आरक्षण दिलाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

डॉ. यादव ने वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने की बात दोहराते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब, महिला, किसान और युवा—इन चार वर्गों के समग्र विकास के माध्यम से ही देश और प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और महावीरों की रही है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश और प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है

Next Post

केनाल में नहाते समय डूबीं दो युवतियां और एक बच्ची, रेस्क्यू जारी

Thu Apr 23 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा ग्राम में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। रिश्तेदारों के यहाँ शादी समारोह में आईं दो युवतियां और एक मासूम नर्मदा नहर (केनाल) में नहाते समय डूब गईं। बच्चियों को बाहर निकले रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।बरगी थाना प्रभारी नितेश दोहरे ने बताया कि […]

You May Like