प्लेटफार्म से टकराया यात्री का पैर, फ्रैक्चर

शाजापुर। सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात दौड़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक का पैर प्लेटफार्म से टकरा गया,हादसे में युवक घायल हो गया जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया. बताया जाता है कि ग्वालियर निवासी गोलू दौड़ एक्सप्रेस से अहमदाबाद जा रहा था. वह अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता है. यात्रा के दौरान गर्मी लगने पर वह ट्रेन के गेट के पास बैठा था. जैसे ही ट्रेन सारंगपुर प्लेटफार्म के पास पहुंची युवक का पैर प्लेटफार्म से टकरा गया. हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. घटना के दौरान वह ट्रेन से नीचे गिरने वाला था, लेकिन यात्रियों ने उसे पकडक़र अंदर खींच लिया. घायल युवक को शाजापुर रेलवे स्टेशन से 108 एंबुलेंस के जरिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

Next Post

टिकट चेकिंग में रतलाम मंडल ने अप्रैल में कमाए 3.41 करोड़

Sun May 10 , 2026
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अप्रैल 2026 में टिकट चेकिंग अभियान के जरिए रिकॉर्ड 3.41 करोड़ का राजस्व अर्जित कर नई उपलब्धि हासिल की है। यह मंडल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शामिल है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति […]

You May Like