रक्षाबंधन पर खुलेंगे पोस्ट ऑफिस,बहनें भेज सकेंगी राखियां

ग्वालियर: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए ग्वालियर डाक संभाग ने अवकाश के दिन भी राखी मेल की बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को रक्षाबंधन के सार्वजनिक अवकाश के बावजूद डाक विभाग के चुनिंदा डाकघरों में राखी डाक की बुकिंग जारी रहेगी।
इस व्यवस्था के तहत लश्कर प्रधान डाकघर, मुरार प्रधान डाकघर, लश्कर सिटी उप डाकघर, ग्वालियर आर.एस. उप डाकघर, दतिया एमडीजी एवं डबरा उप डाकघर कार्यालयीन समय में खुले रहेंगे।
डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के चलते बहनों की राखी समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए अवकाश के दिन उपलब्ध इस विशेष सुविधा का लाभ लें, ताकि राखी के संदेश में कोई विलंब न हो।

Next Post

वर्ल्ड कप ने हॉकी के लिए नया डिजिटल बेंचमार्क बनाया

Tue Aug 25 , 2026
एम्सटर्डम, (वार्ता) एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 हॉकी के लिए एक नया डिजिटल बेंचमार्क सेट कर रहा है, जिसमें सोशल मीडिया चैनल दुनिया के सबसे बड़े हॉकी इवेंट में अपना अब तक का सबसे मज़बूत परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने दूसरे पूल फेज़ के आखिर […]

You May Like