नई कमेटी का विरोध , कांग्रेस पार्षदों समेत 16 हिरासत में 

जबलपुर। गोहलपुर मोमिन ईदगाह की नई कमेटी को चार्ज देने का विरोध कर हंगामा करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसमें कांग्रेस पार्षद वकील अंसारी,गुलाम हुसैन,शफीक हीरा,याकूब अंसारी,गुडडु नबी व मोहम्मद कलीम भी शामिल हैं।

जानकारी केमुताबिक वक्फ बोर्ड के आदेश पर पुरानी कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नई कमेटी को जनवरी में प्रभार सौंपा लेकिन पुरानी कमेटी ने चार्ज देने से मना कर दिया था इसके बाद नई कमेटी के लोग के बोर्ड पहुंचे थे। यहां से आदेश दिया गया कि नई कमेटी ही अब ईदगाह का कार्यभार संभालेगी। इसके बाद भी जब चार्ज नहीं दिया गया था तो एसडीएम के निर्देश पर पुलिस अधिकारी बल सहित ईदगाह पहुंचे नई कमेटी को चार्ज दिलाने की प्रक्रिया चल रही थी इसी बीच इसका विरोध शुरू हो गया।

Next Post

बहनोई ने चाकू से गोदकर कर दी साले की हत्या

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल में बहनोई ने चाकू से गोदकर कर साले की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आज सुबह सराफत अली 36 वर्ष निवासी ग्राम तालगांव थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश वर्तमान पता सैय्द बाबा मजार वाली गली चांदनी चौक हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फेरी लगाकर चादर […]

You May Like

मनोरंजन