टिकट चेकिंग में रतलाम मंडल ने अप्रैल में कमाए 3.41 करोड़

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अप्रैल 2026 में टिकट चेकिंग अभियान के जरिए रिकॉर्ड 3.41 करोड़ का राजस्व अर्जित कर नई उपलब्धि हासिल की है। यह मंडल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में शामिल है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टिकट चेकिंग स्टाफ ने पूरे माह औसतन 11.37 लाख प्रतिदिन की आय दर्ज की। यह मार्च 2022 में बने 3.31 करोड़ के पुराने रिकॉर्ड से लगभग 3 प्रतिशत अधिक है।

विशेष रूप से 29 अप्रैल 2026 को टिकट चेकिंग टीम ने एक ही दिन में 16.56 लाख का राजस्व अर्जित किया, जो अब तक की सर्वाधिक एकल-दिवसीय आय रही। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना की। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना वी. केवलरामानी सहित पूरी टीम के नेतृत्व, समर्पण, टीमवर्क और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि रतलाम मंडल की टीम आगे भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी।

Next Post

आधी रात ताले तोड़ मंदिर में घुसे बदमाश पुलिस गश्त देख दानपात्र छोड़ भागे

Sun May 10 , 2026
सैलाना। नगर के प्रमुख आस्था केंद्र कालिका माता मंदिर में रविवार देर रात चोरी के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के मुख्य ताले तोडक़र अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और रेलिंग का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बदमाश मंदिर का […]

You May Like