विधायक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कप्तानों को क्रिकेट सामग्री वितरित

ग्वालियर: ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जीवायएमसी गार्डन में आयोजित होने वाले विधायक क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों के कप्तानों को क्रिकेट सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और इसी उद्देश्य के साथ इस आयोजन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर जन उत्थान न्यास के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं वरिष्ठजन की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक सिकरवार ने कहा कि यह टूर्नामेंट क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। उन्होंने सभी टीमों को उज्ज्वल प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Next Post

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज आरसीबी और एलएसजी की भिड़ंत, अपनी साख बचाने उतरेगी राहुल की सेना: बेंगलुरु की नजरें प्लेऑफ की ओर

Thu May 7 , 2026
लखनऊ | इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। लखनऊ की टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या […]

You May Like