सोमनाथ के पुनर्निर्माण से गांधी को अलग नहीं किया जा सकता: रघु ठाकुर

भोपाल। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान और उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नजरअंदाज करना न तो इतिहास के साथ न्याय है और न ही संभव। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 जनवरी 2026 को प्रकाशित लेख “भारत माता की करोड़ों संतानों के स्वाभिमान की गाथा है सोमनाथ” का उल्लेख करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के ऐतिहासिक प्रसंग में महात्मा गांधी की भूमिका को अनदेखा किया गया है।

रघु ठाकुर ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल सरदार वल्लभभाई पटेल ने महात्मा गांधी की सहमति से की थी। बापू की ही सलाह पर यह तय हुआ था कि धार्मिक स्थलों का निर्माण सरकारी धन से नहीं, बल्कि जनसहयोग से होना चाहिए। इसी विचारधारा के अनुरूप सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ।

उन्होंने कहा कि जैसे विदेशी आक्रमणकारी सोमनाथ के प्रति भारतीय आस्था को नहीं मिटा सके, वैसे ही कोई भी विचारधारा महात्मा गांधी के सत्य, मूल्यों और सम्मान को खत्म नहीं कर सकती। रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे गांधी की स्मृतियों और मूल्यों को इतिहास से अलग करने का प्रयास न करें, क्योंकि बापू अमर हैं और अमर रहेंगे।

Next Post

स्टार्ट-अप समिट 11 और 12 जनवरी को, स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम को मिलेगी नई गति

Wed Jan 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘विकसित एम.पी. @2047’ विज़न को साकार करने और प्रदेश के स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को अगले स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रवींद्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार 12 जनवरी […]

You May Like