राहत शिविर में बाढ़ से प्रभावित डेढ़ दर्जन शरणार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

सिंगरौली। शुक्रवार को माड़ा क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से दर्जन भर गांव जलमग्र हो गये थे। वही नदी-नाले उफान पर रहे। इस बारिश से 7 मकान भी जमींदोज होने के कारण प्रभावितो को सामुदायिक भवन माड़ा में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर आज सामुदायिक भवन में बाढ़ से प्रभावित डेढ़ दर्जन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सको के द्वारा किया गया। वही माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा के अनुसार सामुदायिक भवन में करीब 20 की संख्या में लोग ठहरे हुये हैं। उन्हें भोजन व चाय-नास्ता की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा मुहैया कराई जा रही है और लगातार उनकी निगरानी भी हो रही है। आगे बताया कि आज बारिश थमी रही।

Next Post

पिछले साल की तुलना में पहली तिमाही में नौ गुना हुआ सेल को मुनाफा

Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) घरेलू उपभोग बढ़ने से भारतीय इस्पात निगम लिमिटेड (सेल) के मुनाफे में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जबरदस्त उछाल देखा गया। कंपनी के शुक्रवार घोषित वित्तीय परिणामों के अनुसार, 30 जून 2025 को समाप्त तिमाही में उसे समेकित आधार पर 744.58 करोड़ रुपये […]

You May Like