होंडा की दुपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 6.2 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की घरेलू बिक्री इस साल जुलाई में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 4,66,331 इकाई पर पहुँच गयी। पिछले साल जुलाई में उसने देश में 4,39,118 दुपहिया वाहन बेचे थे।
कंपनी ने बताया कि निर्यात समेत उसकी कुल बिक्री जुलाई में 6.68 प्रतिशत बढ़कर 5,15,378 इकाई पर रही। पिछले साल जुलाई में उसने मोटरसाइकिल और स्कूटर समेत 4,83,100 वाहन बेचे थे।
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में अप्रैल से जुलाई के बीच एचएमएसआई की कुल बिक्री 18,88,242 इकाई रही। इसमें 16,93,036 इकाई उसने देश में बेचे जबकि 1,95,206 इकाई का निर्यात किया।
कंपनी ने जुलाई में दो नये मोटरसाइकिल सीबी125 होर्नेट और शाइन 100 डीएक्स लॉन्च किया।

Next Post

वार्नर ने इंग्लैंड के रूट पर एशेज को लेकर कटाक्ष किया

Sat Aug 2 , 2025
लंदन, 02 अगस्त (वार्ता) डेविड वार्नर ने कहा कि अगर इंग्लैंड को इस सर्दी में ऑस्ट्रेलिया में सफल होना है, तो जो रूट को ‘अपने अगले पैर से सर्फबोर्ड हटाना होगा’। 38 वर्षीय वार्नर, द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के साथ खेलने के लिए इंग्लैंड में हैं और हालांकि वह […]

You May Like