यूथ हॉस्टल एसोसिएशन की बैठक

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, मध्य प्रदेश की राज्य स्तरीय काउंसिल मीटिंग भोपाल में राज्य अध्यक्ष अशोक गोलाने की अध्यक्षता, चेयरमैन मनोज जौहरी की उपस्थिति तथा राज्य सचिव श्रीपाद कुंडले के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की 18 इकाइयों के चेयरमैन व सचिव शामिल हुए, जिसमें वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई।

​बैठक में ग्वालियर इकाई के सचिव एवं राज्य उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा को विगत 26 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान, ग्वालियर इकाई के विकास और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सेवाओं के लिए इस वर्ष का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ‘सर्वश्रेष्ठ’ प्रदान किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह (नटराज प्रतिमा) और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर वर्ष भर की उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए इंदौर यूनिट को प्रथम तथा उज्जैन यूनिट को द्वितीय स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गई।

​बैठक में ग्वालियर यूनिट द्वारा आयोजित होने वाले ‘ग्वालियर हेरिटेज’ कार्यक्रम को भविष्य में भी जारी रखने का अनुमोदन किया गया। साथ ही खजुराहो, ओरछा और दतिया सर्किट की जिम्मेदारी भी ग्वालियर इकाई को सौंपी गई। काउंसिल मीटिंग में ग्वालियर यूनिट द्वारा आयोजित साइकिल रैली, रक्तदान शिविर, शैक्षणिक संस्थानों में सदस्यता अभियान और फैमिली ट्रैकिंग कार्यक्रमों की विशेष सराहना की गई। ​कार्यक्रम में ग्वालियर यूनिट के चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने राज्य शाखा के मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के लिए एक व्हीलचेयर देने की घोषणा की।

Next Post

गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ ने बच्चों को बांटी पाठ्यस्तक स्कूली आवश्यक सामग्री और संगठन का विस्तार करते हुए सर्किल कमेटी का गठन करते हुए नियुक्ति की गई

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। युवा प्रकोष्ठ ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश साथ ही बच्चों को बांटी पाठ्यस्तक स्कूली आवश्यक सामग्री ओर संगठन का विस्तार करते हुए सर्किल कमेटी का गठन करते हुए नियुक्ति की गई। आगे प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोंड […]

You May Like