
माॅस्को, 01 फरवरी (वार्ता) रूस की सेना ने क्रीमिया की ओर जा रही एक ड्रोन नाव को काला सागर में नष्ट कर दिया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, “काला सागर फ्लीट की ड्यूटी पर तैनात रूसी सेनाओं ने उत्तर पश्चिमी हिस्से में क्रीमियाई प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहे ड्रोन नाव को नष्ट कर दिया।”
मंत्रालय के अनुसार, रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रात के समय रूस के ब्रायंस्क, बेल्गोरोद और साराटोव क्षेत्रों में नौ यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।
