जबलपुर: संजीवनी नगर अंतर्गत सुभाषनगर मडफैया में एक निर्माणधीन मकान का ताला चटकाकर अज्ञात चोर ने करीब 70 हजार रुपये के बिजली और प्लंबरिंग के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब मकान का निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुभाषनगर मडफैया निवासी नीलेश चक्रवर्ती (30) मकान निर्माण की ठेकेदारी का काम करते हैं।
वर्तमान में उनके द्वारा पटेल ट्रेडर्स के पीछे मडफैया स्थित हेमंत राय के मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पिछले 20 दिनों से वहां काम बंद था। निर्माणधीन मकान में अज्ञात चोर ने मकान के अंदर लगे बिजली के सारे उपकरण निकाल लिए थे और दीवार से कीमती तारें खींच ली थीं। इसके अलावा प्लंबरिंग का पूरा सामान भी तोड़कर चोरी कर लिया गया था। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए कुल सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है।
