चेतकपुरी चौराहे से माधव नगर गेट तक रोड निर्माण का कार्य पूर्ण

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए चेतकपुरी चौराहे से माधव नगर गेट एवं कुलदीप नर्सरी तक किए जा रहे रोड निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा डिवाइडर का कार्य किया जा रहा है जो कि शीघ्र पूर्ण होगा।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए चेतकपुरी रोड पर किए जा रहे हैं निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब वहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में निकलने वाले राहगीरों को सुविधा होगी एवं सुगम यातायात व्यवस्था क्षेत्र में रहेगी ।

क्षेत्र में रोड निर्माण कार्य के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डिवाइडर का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जो कि कुछ ही समय में शीघ्र पूर्ण हो जाएगा जिससे वहां से बड़ी संख्या में गुजरने वाले आम नागरिक लाभान्वित होंगे।

Next Post

हत्या से पहले की थी प्लानिंग, शिलांग पुलिस पहुंची सोनम के घर

Wed Jun 18 , 2025
  इंदौर. ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने शिलांग पुलिस इंदौर पहुंच चुकी है. जांच दल में शामिल तीन पुलिस अधिकारी बुधवार को सोनम के घर पहुंचे, जहां परिजनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले मंगलवार को टीम ने राजा रघुवंशी के घर भी […]

You May Like