
दर्शन कर लौटते समय हादसा
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत सोमती नदी पुल को तोडक़र स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि सभी नरसिंहपुर के दद्दा घाट मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
सीएसपी अंजुल अयंश मिश्रा ने बताया कि स्कार्पियो क्रमांक एमपी 20 बीए 6954 से चौकीताल भेड़ाघाट से 6 लोग नरसिंहपुर गए हुए थे, जहां से सभी वापिस लौट रहे थे। वह जैसे ही शाम 4 बजे सोमती नदी पुल पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोडक़र पुल से नीचे गिर गई। हादसे से चीख पुकार मच गई, ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कडी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में चार पुरूषों की मौत हो गई,दो घायल है जिन्हें मेडिकल ले जाया गया।
इनकी हुई मौत
हादसे में किशन पटेल पिता गुलजारी लाल पटेल 35 साल, महेंद्र पटेल पिता तीरथ पटेल 35 साल, सागर पटेल पिता राजेश पटेल 17 साल, राजेंद्र पटेल पिता नारायण पटेल 36 साल, सभी निवासी चौकीताल की मौत हो गई।
ये हुए घायल-
हादसे में जितेंद्र पटेल पिता नारायण प्रसाद पटेल, मनोज पटेल पिता गोविंद पटेल 37 वर्ष दोनों निवासी चौकीताल घायल है।
