राज्यपाल पटेल ने पचमढ़ी में किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान, सेना बैंड को दी 51 हजार सम्मान राशि

पचमढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन पचमढ़ी में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आमंत्रित अतिथियों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

समारोह में सेना के बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बैंड की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए राज्यपाल पटेल ने उन्हें 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर सोनिया मीना, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह सहित सेना, पुलिस, न्यायिक सेवा, प्रशासन, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मेधावी छात्र-छात्राएं, उत्कृष्ट खिलाड़ी, दिव्यांग खिलाड़ी, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

अलास्का सीनेटर सुलिवन ट्रम्प के साथ सैन्य सुविधाओं पर चर्चा करेंगे

Fri Aug 15 , 2025
वाशिंगटन 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में अलास्का के रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ सैन्य सुविधाओं और आइसब्रेकर खरीद के बारे में चर्चा करेंगे। अलास्का के न्यूज़ सोर्स प्रसारक ने यह जानकारी दी है। श्री सुलिवन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन […]

You May Like