अमित को शहर, सौरभ सिंह को ग्रामीण की कमान

कटनी। कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। एडवोकेट अमित शुक्ला को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है और पूर्व विधायक सौरभ सिंह ग्रामीण अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस दौड़ में कटनी जिले के 50 से ज्यादा नेता शामिल थे, लेकिन दिल्ली से हुए फैसले ने सरप्राईज दे दिया। राहुल गांधी के संगठन सृजन

कार्यक्रम के तहत नए नामों की ताजपोशी कर दी गई। कटनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद पिछले सवा साल से रिक्त था। पार्टी ने शहर अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ग्रामीण अध्यक्ष भी बदल दिया। आज जारी हुई सूची बता रही है कि नियुक्ति में प्रदेश के नेताओं की भी नहीं चली।

Next Post

करोड़ों के हीरे नौ रत्न जड़ित राजशाही जमाने के गहनों से हुआ भगवान युगल किशोर का श्रृंगार

Sat Aug 16 , 2025
(सुरेश पाण्डेय) पन्ना। श्रीक्रष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भगवान जुगल किशोर मंदिर के लिए खास रूप से मनाया जा रहा है जिसमें मप्र संस्क्रति विभाग द्वारा कृष्ण पर्व का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का करोड़ों के हीरे और नौरत्न जड़ित गहनों से श्रृंगार […]

You May Like