गो हत्या व तस्करी के विरोध में सनातन हिंदू संगठन ने सौंपा ज्ञापन

रायसेन।सनातन हिंदू संगठन ने विदिशा व रायसेन में बढ़ती गो हत्या और तस्करी के मामलों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। संगठन ने आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गोवंश हमारी आस्था, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक है। विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद से पहले विशेष सतर्कता और कार्रवाई की मांग की है। जिला संयोजक भूपेन्द्र राय ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि गोवंश हत्या नहीं रोकी गई, तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पुलिस की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई गई।

Next Post

विशुद्ध सागर महाराज ने साधना और विस्मरण के भाव पर दिया संदेश

Sat Jun 7 , 2025
भोपाल। नंदीश्वर जिनालय में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि “साधना का मार्ग, भूलने का मार्ग है।” जो राग-द्वेष और कषायों को भूल जाता है, वही सुखी रहता है। उन्होंने कहा कि दुनिया को अपने अनुसार चलाने की इच्छा रखने वाला सदैव दुखी रहता है, जबकि […]

You May Like