गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ ने बच्चों को बांटी पाठ्यस्तक स्कूली आवश्यक सामग्री और संगठन का विस्तार करते हुए सर्किल कमेटी का गठन करते हुए नियुक्ति की गई

दमोह। युवा प्रकोष्ठ ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश साथ ही बच्चों को बांटी पाठ्यस्तक स्कूली आवश्यक सामग्री ओर संगठन का विस्तार करते हुए सर्किल कमेटी का गठन करते हुए नियुक्ति की गई।

आगे प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली ने जानकारी देते हुए बताया है कि गोंड समाज महासभा जिला कमेटी दमोह के निर्देशन में युवा प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय महत्वपूर्ण बैठक ग्राम शाहपुरा बोरदा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बटियागढ़ व पथरिया ब्लॉक की संयुक्त बैठक की शुरुवात प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव की सुमरनी पाटा कर किया गया।

जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्व सम्मति से सर्किल कमेटी मगरोन से अध्यक्ष के पद पर तिरु हरिदास सिंह मरावी को नियुक्त किया गया। जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम ने आगामी विश्व आदिवासी दिवस मनाने के विचार रखे। बटियागढ़ ब्लॉक से युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह धुर्वे को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला संरक्षक तिरु महेंद्र सिंह पन्द्राम, सलाहकार झलकन सिंह सरूता, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली, सचिव महेंद्र सिंह मरकाम, मिट्ठू सिंह तेकाम, युवा प्रकोष्ठ बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह धुर्वे पूर्व सरपंच, जबेरा ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश परस्ते, उपाध्यक्ष गुड्डे सिंह सरूता , मीडिया प्रभारी लालसिंह, भुमका गुमान सिंह धुर्वे, भगवान सिंह,पथरिया ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज सिंह, संजू मरावी , नितेश सोयाम, रामभरोसे, नन्हे भाई मरकाम, गोपाल सिंह धुर्वे, मुन्ना सिंह सेवास, उत्तम सिंह शिक्षक, नारायण सिंह सरूता, चतुर सिंह मरावी, आदि बड़ी संख्या में गोंड समाज महासभा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Next Post

जेवर हड़पे, मोबाइल फाइनेंस कराया, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर। एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और जीजा के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक प्रताडऩा और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि बहन ने न सिर्फ उसके नाम पर हजारों का चूना लगाया, जेवर हड़प लिए बल्कि अब […]

You May Like