जियो के सभी 5जी यूजर्स के लिए 18 महीने तक नि:शुल्क जेमिनआई 3 एक्सेस

मुंबई, 19 नवंबर (वार्ता) दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने बुधवार से अपने सभी 5जी यूजर्स के लिए जियो जेमिनआई प्रो प्लान बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
इस प्लान में गूगल के नये और एडवांस जेमिनआई 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और भी अच्छा एआई अनुभव मिलेगा। पहले यह ऑफर केवल युवा ग्राहकों तक ही सीमित था लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी अनलिमिटेड 5जी यूजर के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सभी जियो अनलिमिटेड 5जी ग्राहक 18 महीने तक जेमिनआई प्रो प्लान का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। यह सुविधा 19 नवंबर से सभी के लिए उपलब्ध होगी। माईजियो ऐप में “क्लेम नाउ” बैनर पर क्लिक करते ही तुरंत एक्टिवेट हो जायेगी।

Next Post

अब आईफोन चोरी होने या खो जाने पर भी एप्पलकेयर प्लस के तहत कवरेज

Wed Nov 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल ने मंगलवार को भारत में एप्पलकेयर प्लस विकल्पों के विस्तार की घोषणा की जिसमें अब आईफोन चोरी होने या खो जाने पर भी कवरेज का लाभ मिलेगा। कंपनी ने बताया कि इसके तहत आईफोन के चोरी होने या खो जाने पर […]

You May Like