सभी घरों तक पहुंचे कचरा वाहन : कलेक्टर अदिति गर्ग

मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने सीतामऊ एवं सुवासरा में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक डोर-टू-डोर कचरा वाहन पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कचरे के पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निपटान के लिए नागरिकों को जागरूक करना और नगर निकाय कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना आवश्यक है।

कलेक्टर ने प्रत्येक निकाय में कचरा निपटान स्थल चिन्हित करने, वार्डवार समितियों का गठन, नियमित जागरूकता अभियान चलाने तथा सूखा, गीला और सैनिटरी कचरे का अलग-अलग संग्रह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने और स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी, एसडीएम शिवानी गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने पौधारोपण भी किया।

Next Post

अवमानना मामले सें राज्यपाल का नाम हटा

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े अवमानना प्रकरण में राज्यपाल व कुलाधिपति का नाम याचिका से विलोपित (हटाने) किए जाने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने उक्त आवेदन को स्वीकार कर राज्यपाल का नाम मामले से विलोपित करने के निर्देश दिये। […]

You May Like