ग्वालियर। प्रतिबंध के बावजूद कार्बाइड गन के अवैध निर्माण और बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में सिरोल थाना क्षेत्र के मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स कारखाने पर छापा मारकर 58 कार्बाइड गन और पोटास के 5 पैकेट जब्त किए गए। वहीं, मुरार के घासमंडी क्षेत्र में दो दुकानों पर कार्रवाई के दौरान 8 कार्बाइड गन बरामद हुईं। पुलिस ने कारखाना संचालक रमन ओझा और दोनों दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कार्बाइड गन का इस्तेमाल न करें और इनके अवैध निर्माण या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
