योगी पर बनी फिल्म को MP में टैक्स फ्री करने की मांग

भोपाल: राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच और हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की।तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑपरेशन मजनू जैसे ऐतिहासिक कार्य किए, जिससे प्रदेश को विश्व स्तर पर पहचान मिली।

उन्होंने बताया कि फिल्म में गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जीवन का विस्तृत परिचय भी प्रस्तुत किया गया है।तिवारी ने मौलानाओं द्वारा फिल्म पर जारी फतवों को केवल पब्लिसिटी स्टंट करार दिया और सवाल उठाया कि क्या वे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्में नहीं देखते।

Next Post

छात्रों के गुस्से के बाद शाहपुर एकलव्य विद्यालय में प्राचार्य निलंबित, नर्स व काउंसलर हटाए गए

Sat Sep 20 , 2025
बैतूल: शाहपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों के सामूहिक विरोध के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्राचार्य पंकज शरण के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है, जबकि स्टाफ नर्स सोनम हनोते और काउंसलर पूजा दुबे की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गईं। साथ ही मेस […]

You May Like