जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत गुरूकुल स्कूल के सामने मैदान में बदमाश ने एक किशाोर पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अंशु चौधरी 15 वर्ष निवासी घमापुर तेल मील कुचबदिया मोहल्ला थाना घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 10वी में पढता है।
नानी के यहां शांति नगर गली 02 गोहलपुर आया था। दोपहर लगभग 01:30 बजे अपने ममेरे भाई दीप चौधरी के साथ गुरूकुल स्कूल के सामने मैदान में साईकल चला रहा था उसी समय एक लडका आया आकर बोला की तेरे पास कितने पैसे है, निकाल के दे,100 रूपये शराब पीने के लिये चाहिये, उसने कहा मेरे पास पैसे नही है, 10 रूपये बस हैं, पैसे देने से मना किया तो उक्त लडक़े ने चाकू से तीन वार कर उसे पीठ, हाथ, पैर में चोट पहुंचा दी।
