डकैतों ने डराकर परिवार को बंधक बनाया…फिर की लूट

रतलाम। जिले में बीती रात एक बड़ी वारदात हो गई। यहां परिजनों को डकैतों ने डराधमका कर बंधन बनाया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा घटना क्रम जिले के एक गांव में हुआ। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी तो वाहन पहुंचा।

नामली थाना क्षेत्र के ग्राम कांडरवासा में डकैतों ने दो घरों में वारदात की। डकैतों ने खटफट की आवाज होने पर एक घर में जागे परिवार को डरा-धमकाकर बंधक बना लिया तथा उनसे कहा कि चिल्लाओ मत, हमे अपना काम करने दो। इसके बाद वे अलमारी व पेटियों से 65 हजार रुपए तथा सोने-चांदी के जेवर ले गए। जानकारी के अनुसार पांच से छह हथियारबंद बदमाश ग्राम कांडरवासा के नई आबादी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 2.30 से 4.30 बजे के बीच श्यामलाल गोयल पिता गंगाराम गोयल के घर छत के रास्ते घुसे। खटपट की आवाज हुई तो श्यामलाल व परिजन जागे तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाते हुए कहा कि शोर मचाया तो जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छिन लिए तथा श्याममलाल व उसकी पत्नी को एक कमरे में तथा उनके करीब 10 वर्षीय बेटे व छोटी बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया ।

इसके बाद बदमाश अलमारी व अन्य सामान में तोडफ़ोड़ करने लगे तथा लोहे की छोटी पेटियां कमरे से निकाल कर छत पर ले गए। इसके बाद अलमारियों, पेटियों व पलंग पेटी में रखे कपड़े व समान बिखेर कर रुपए व जेवर निकाल लिए। जाते समय मोबाइल फोन वापस कर कहा कि किसी को फोन मत करना हम नीचे खड़े है। इसके बाद वे भाग गए।

शायमलाल ने पुलिस को बताया कि घर के पीछे की तरफ से आवाज आई तो वे तथा पत्नि उठकर पीछे की तरफ गए तो 5 बदमाश दिखे। एक ने पत्नी से कहा कि आंटीजी एक तरफ खडे हो जाओ, चिल्लाओ मत हम आपको कुछ नहीं कहेंगे। हमे हमारा काम करने दो। बदमाश उनके घर से सोने के कान के दो जोड़ टाप्स, चांदी की पायजब, करीब 65 हजार रुपये आदि ले गए। वहीं श्यामलाल के घर से $करीब सो मीटर दूर ओमेंद्र सिंह चन्द्रावत के घर भी बदमाशो ने चोरी की वारदात की उनके घर से चोर सोने की एक अंगूठी व अन्य सामान ले गए। सुबह ओमेंद्र सिंह के पुत्र अनिल की नींद खुली तो चोरी का पता चला।

एएसपी भी पहुंचे

 

बदमाशों के भागने के बाद श्यामलाल ने पास में रहने वाले छोटे भाई दिनेश को फोन कर सूचना दी। दिनेश ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी लेकिन डायल 112 का वाहन काफी देर बाद भी नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद सरपंच, पीडि़त व ग्रामीणों ने नामली थाने पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच की । रविवार दोपहर करीब 12 बजे एएसपी राकेश खाखा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंचे। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगाई गई है। टीमें बदमाशों की तलाश कर ही है।

Next Post

लोक पर्व हमे भारतीय संस्कृति का संदेश देते हैं: कवि मनोहरसिंह 

Sun Sep 14 , 2025
जावरा। लोक पर्व हमे भारतीय संस्कृति का संदेश देते हैं। संजा पर्व प्रकृति से जुड़े रहने के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। बेटिया इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाती हैं। बेटियों के साथ पूरा परिवार का जुड़ाव इस पर्व के साथ रहता है। हमे […]

You May Like