एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन के अनुभव और समर्पण की सराहना की।
नई दिल्ली, 19 अगस्त : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। एनडीए संसदीय दल की बैठक में मोदी ने सांसदों से राधाकृष्णन का परिचय कराया और उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन ने तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष, सांसद और झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाया है। उन्होंने राधाकृष्णन को एक ऐसा नेता बताया जो गरीब और वंचितों के लिए लगातार काम करते रहे हैं। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर खुशी जाहिर की।

