विशाखापत्तनम, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के विशाखात्तनम के जलारिपेटा में शनिवार को उबलता हुआ स्टार्च गिर जाने से छह बच्चों समेत 16 लोग झुलस गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दशहरा उत्सव के समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भोजन (अन्नदान प्रसादम) का आयोजन किया गया था। यह घटना दुर्गा देवी मंडपम में उस समय हुई जब एक विशाल बर्तन में चावल पकाया जा रहा था। इसी दौरान उबलता हुआ स्टार्च बर्तन के आसपास खड़े लोगों पर गिर गया। घटना में झुलसे लोगों को तुरंत केजी अस्पताल ले जाया गया। छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है तथा शेष 10 लोगों का उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विधायक वामशी कृष्णा और एनटीआर वैद्य सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीतामराजू सुधाकर ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
