ग्वालियर:पनिहार थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने बैंक खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांसेर निवासी सतेन्द्र सिंह गुर्जर, जो सिटी सेंटर स्थित हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस कार्यालय में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 जुलाई को उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 31 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को जांच सौंपी है।
